ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

बिहार : डायन के आरोप में महिला के साथ बर्बरता, जबरन मैला पिलाने की कोशिश

SHEOHAR : शिवहर में डायन के आरोप में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। घटना श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां आरोपियों ने पहले तो महिला के साथ जमकर मा

बिहार : डायन के आरोप में महिला के साथ बर्बरता, जबरन मैला पिलाने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEOHAR : शिवहर में डायन के आरोप में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। घटना श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां आरोपियों ने पहले तो महिला के साथ जमकर मारपीट की और बाद में उसे मैला पिलाने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला ने गांव के 50 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


दरअसल, पूरा मामला डायन बिसाही के आरोप से जुड़ा है। महिला के पड़ोस में रहने वाले सूरज सहनी के बेटे की पिछले दिनों तबीयत बिगड़ गई थी। बीमार बच्चे के परिजन विधवा महिला के घर पहुंचे और उसपर झाड़फूंक कर बच्चे को ठीक करने का दबाव बनाने लगे। लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया। महिला का कहना था कि वह न तो डॉक्टर है और ना ही ओझा, ऐसे में वह बच्चे को कैसे ठीक कर सकती है।


इस बात से नाराज बच्चे के परिजनों ने विधवा महिला के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान महिला के घर में लूटपाट की भी गई। इतना ही नहीं विधवा महिला को को जबरन मैला पिलाने की भी कोशिश की गई। इस घटना के बाद गांव में पंचायत भी बैठी लेकिन, मामला नहीं सुलझ सका। जिसके बाद पीड़ित महिला ने श्यामपुर भटहां थाने में दर्जनभर नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।