ब्रेकिंग
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

बिहार : दारोगा ने महिला सिपाही का बनाया था अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता था रेप, FIR के बाद भी नहीं हुई ASI पर कार्रवाई

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में यौन शोषण के आरोपी एक दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उसको दूसरे थाने में तैनात कर दिया गया है। दारोगा पर शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के साथ ज

बिहार : दारोगा ने महिला सिपाही का बनाया था अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता था रेप, FIR के बाद भी नहीं हुई ASI पर कार्रवाई
Mukesh Srivastava
4 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में यौन शोषण के आरोपी एक दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उसको दूसरे थाने में तैनात कर दिया गया है। दारोगा पर शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के साथ जबरन यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी दारोगा को क्लीन चीट देते हुए उसकी तैनाती दूसरे थाने में कर दी गई है। पीड़ित महिला सिपाही पिछले कई महीनों से न्याय की गुहार पुलिस अधिकारियों से लगा रही है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में तैनात एक महिला सिपाही ने टाउन थाने के ASI जितेंद्र पासवान पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता ने SSP को आवेदन देकर इसकी शिकायत की थी। आवेदन में महिला सिपाही ने ASI जितेन्द्र पासवान पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला सिपाही ने अपने आवेदन में पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि तीन साल पहले जब वह मुजफ्फरपुर के कांटी थाना में सशत्र बल में तैनात थी। उसी दौरान ASI भी मुंशी के पद पर कार्यरत था।


ASI जितेन्द्र पासवान की महिला सिपाही पर गलत नजर थी। आरोपी एएसआई बेवजह उसे परेशान करने लगा। इसी बीच एक दिन आरोपी अचानक महिला सिपाही के कमरे में पहुंच गया और कुछ सुंघाकर महिला सिपाही को बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी जितेन्द्र पासवान उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने के बाद जब महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो उसने शादी करने का झांसा देकर उसकी मांग में सिंदूर लगा दिया। बेहोशी की हालत में उसने महिला सिपाही का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाता रहा।


कुछ समय बाद पीड़ित महिला सिपाही को जानकारी मिली कि आरोपी एएसआई जितेन्द्र पासवान पहले से शादीशुदा है और उसका कई लड़कियों से संबंध रहा है। तब महिला सिपाही ने उससे दूरी बना ली। जिससे उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोपी महिला सिपाही के कमरे में पहुंचा और उसपर फायरिंग कर दी हालांकि इस फायरिंग में महिला सिपाही की जान बाल बाल बच गई।इसी बीच महिला सिपाही को दूसरे थाने में पदस्थापित कर दिया गया। कुछ दिनों बाद आरोपी दारोगा भी उसी थाने में पहुंच गया और एक बार फिर महिला सिपाही के साथ जबरन संबंध बनाया।


मामला संज्ञान में आने के बाद SSP जयंतकांत ने ASI जितेंद्र पासवान को टाउन थाना से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया। DSP हेडक्वार्टर और महिला थानेदार को जांच का आदेश भी दिया गया था। एसएसपी ने एक इंटरनल कमेटी का गठन कर आरोपी ASI जितेन्द्र पासवान के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन कार्रवाई के बजाए आरोपी ASI जितेन्द्र पासवान को एक बार फिर हथौड़ी थाने में तैनात कर दिया गया है। बीते 10 मार्च को एसएसपी कार्यालय से इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है।