ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट

बिहारः डाकघर के गार्ड की बेरहमी से हत्या, 8 महीने बाद होने वाला था रिटायर

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक साथ दो घटना को अंजाम दिया है। एक तरफ डाकघर के अंदर सोए गार्

बिहारः डाकघर के गार्ड की बेरहमी से हत्या, 8 महीने बाद होने वाला था रिटायर
First Bihar
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक साथ दो घटना को अंजाम दिया है। एक तरफ डाकघर के अंदर सोए गार्ड की गला रेत कर हत्या कर दी गई तो वहीं, दूसरी ओर एक युवक को गोली मार दिया गया। गोली लगने के बाद युवक घायल होकर गिर पड़ा। 




पहली घटना जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जहां डाकघर में सो रहे गार्ड की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के 59 साल के श्याम देव प्रसाद महतो के रूप में की गई है। वहीं, दूसरी ओर तरफ एक युवक की गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक बद्दी पाड़ा का रहने वाले शंकर राम का बेटा सन्नी कुमार है, जिसकी उम्र लगभग 24 साल है। घटना के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सोमवार रात को कॉलोनी थाना क्षेत्र के नगरपालिका के सामने डाकघर में गार्ड की ड्यूटी थी। रात में जब वह सो रहा था तो अपराधियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, मंगलवार की सुबह डाकघर खोलने के लिए कर्मी डाकघर पहुंचे तो गार्ड की हत्या हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जमालपुर के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक गार्ड का 8 महीने बाद रिटायर होने वाला था। 

टैग्स