ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार: दहेज में पांच लाख नहीं मिलने से नाराज थे ससुराल वाले, गला दबाकर विवाहिता को मौत के घाट उतारा

NALANDA: नालंदा में फिर एक बेटी दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई। दहेज में पांच लाख रुपए नहीं देने से नाराज ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अं

बिहार: दहेज में पांच लाख नहीं मिलने से नाराज थे ससुराल वाले, गला दबाकर विवाहिता को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: नालंदा में फिर एक बेटी दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई। दहेज में पांच लाख रुपए नहीं देने से नाराज ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति और उसके घर के अन्य लोग फरार हो गए हैं। घटना एकंगरसराय थाना के शिवदत्त बिगहा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतका की पहचान शिवदत्त बिगहा गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी सविता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नूरसराय थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी सिया शरण सिंह ने एक साल पहले बड़े ही धूमधाम के साथ अपनी बेटी सविता की शादी मनीष कुमार से की थी। अपनी हैसियत के मुताबिक सिया शरण सिंह ने लड़के वालों को दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दीन बाद ही मनीष की नौकरी एनटीपीसी में लग गई।


नौकरी लगने के बाद मनीष और उसके परिवार के लोग लड़की वालों से पांच लाख रुपए दहेज के तौर पर मांगने लगे। बीते गुरुवार की रात सविता के पति और उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसकी जानकारी सविता ने अपने परिजनों को दी थी। आज सुबह सविता के चचेरे देवर ने उसके परिजनों को फोन पर जानकारी दी की सविता की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही सविता के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी एकंगरसराय थाने को दी।


सविता के परिजनों ने हत्या का आरोप अपने दामाद और उसके माता-पिता पर लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सविता के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के जांच में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति और उसके घर वाले फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।