ब्रेकिंग
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला

बिहार: CSP लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

SEOHAR: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र स्थित अम्बा कला गांव में बीते 29 जनवरी को दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने सीएसपी केंद्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट की इस

बिहार: CSP लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र स्थित अम्बा कला गांव में बीते 29 जनवरी को दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने सीएसपी केंद्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट की इस वारदात का खुलासा कर दिया है। लूटकांड में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि दो अपराधी को किया गिरफ्तार गया है। वीरेंद्र कुमार और नीलेश झा उर्फ आर्यन को हथियार के साथ सीतामढ़ी के गढ़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। हथियार के साथ गिरफ्तार हुए नीलेश झा को सीतामढ़ी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।


वहीं दूसरा अपराधी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर शिवहर लाया गया है। जिसके पास से लूट के 84 हजार रुपयों में से 23 हजार दो सौ रुपया कैश, एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापंमारी कर रही है। शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..