ब्रेकिंग
शिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजाबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंपशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजाबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंप

बिहार: हथियार के बल पर CSP संचालक से लाखों की लूट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था शख्स

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर महाबीर चौक के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथिय

बिहार: हथियार के बल पर CSP संचालक से लाखों की लूट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था शख्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर महाबीर चौक के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई सीएसपी संचालक से पांच लाख ग्यारह हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सीएसपी संचालक को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। 


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम सीएसपी संचालक मेदन सिरसिया गांव निवासी मोहमद आलम शीतलपुर के एसबीआई ब्रांच से रूपये निकालकर अपनी बाइक से पूरनछपरा बाजार स्थित सीएसपी पर जा रहे थे। वे शीतलपुर चौक से आगे बढे और शीतलपुर महाबीर चौक से पूर्व सरेह के सुनसान जगह पर दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें रोककर गन प्वाइंट पर ले लिया।


जब उन्होंने विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्टल की बट से चेहरे पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। अपराधियों ने रूपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में बैंक से निकले हुए पांच लाख ग्यारह हजार रूपये थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।