ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar crime: बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार युवक को मारी गोली, युवक घायल

Bihar crime: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर–बलवाहाट मार्ग पर खजुआ चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

सहरसा, गोलीकांड, बाइक सवार अपराधी, कार सवार युवक, रणवीर कुमार, खजुआ चौक, सिमरी बख्तियारपुर, बलवाहाट, गोलीबारी, घायल युवक, लेनदेन विवाद, पुलिस जांच, छापेमारी, Bihar crime, Saharsa firing, criminal atta
बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar crime: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर–बलवाहाट मुख्य मार्ग पर स्थित खजुआ चौक के समीप बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने चलती कार को ओवरटेक कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार सवार युवक रणवीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।


जानकारी के अनुसार, रणवीर कुमार अपने बहनोई के साथ बालमपुर से कार द्वारा सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के दाभ गांव लौट रहा था। रास्ते में खजुआ चौक के पास दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के प्रयास में रणवीर कार से बाहर निकल भागा, लेकिन इसी दौरान अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी।


घटना की सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रणवीर को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जानकारी में यह वारदात आपसी लेनदेन के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है और किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।



टैग्स