ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

bihar crime: पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर पटना के रेस्टोंरेंट में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। इस बात की खबर किसी ने पुलिस को दे दी फिर क्या था त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर दी। जिसके बाद देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ।

BIHAR POLICE
सेक्स रैकेट का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna crime news: पटना के बाढ़ अनुमंडल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 3 युवकों को पकड़ा है। वही रेस्टोरेंट की मालकिन को भी गिरफ्तार किया गया है। रेस्टोरेंट से 4 लड़कियों का भी रेस्क्यू किया गया है। 


बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर बाढ़ के एसबीआर चौक स्थित रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी थी। बाढ़ थानाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में अथमलगोला और पंडारक थाने की पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की। जहां फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो रेस्टोरेंट से 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। 


जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। वही 4 लड़कियों का रेस्क्यू किया। साथ ही रेस्टोरेंट की मालकिन को गिरफ्तार किया गया। रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया। सभी को पुलिस थाने पर लेकर पहुंची जहां सभी से पूछताछ की गई। रौशनी रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। 


पुलिस की गाड़ी देख लोगों की भीड़ उमड़  पड़ी। भीड़ को किसी तरह पुलिस ने वहां से हटाया जिसके बाद सभी को गाड़ी में बिठाया गया और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रौशनी रेस्टोरेंट को सील किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था इस बात की गुप्त सूचना किसी ने पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के इस धंधे का खुलासा किया। 

संबंधित खबरें