ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Nalanda Crime News: नालंदा के 3 लूटेरों को पुलिस ने पटना से दबोचा, कारोबारी से 2 लाख लूटने के बाद से थे फरार

Nalanda Crime News: नालंदा में 23 जनवरी को बिजनेसमैन की गाड़ी रुकवाकर 3 बदमाशों ने 2 लाख कैश और मोबाइल लूट लिया था। दो दिन बाद इस मामले का खुलासा किया गया। तीनों को पटना से गिरफ्तार किया गया है।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Nalanda Crime News: खबर नालंदा के दीपनगर थाना पुलिस की कामयाबी से जुड़ी है। 23 जनवरी को कारोबारी से लूट मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है। उसके पास से लूटी गई दो लाख रूपये में से एक लाख  69 हजार कैश पुलिस ने बरामद किया है। इस शातिर लूटेरे को पटना से गिरफ्तार किया गया है। 


लूट की यह वारदात 23 जनवरी को कंचनपुर के किचनी पुल के पास हुई थी। जब एक कारोबारी को निशाना बनाया गया था। 3 बदमाशों ने परवलपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी विजय सिंह से जबरन गाड़ी रुकवाया और 2 लाख  कैश और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गये। 


पीड़ित व्यवसायी विजय सिंह ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई थी कि तभी पता चला कि तीनों  बदमाश पटना में हैं। फिर क्या था पुलिस ने पटना पहुंचकर ऐसा जाल बिछाया कि तीनों अपराधी पुलिस के जाल में फंस गये। नालंदा पुलिस ने तीनों को पटना से गिरफ्तार कर लिया। 


तीनों अपराधियों की पहचान नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौरा गांव निवासी मोहम्मद अनाम बखो, मोहम्मद शमीर आलम और बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू  बगीचा निवासी मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। इनके पास से लूटी गई रकम में से 1 लाख 69  हजार कैश बरामद हुआ है। लूट में इस्तेमाल की गयी कार और 3 मोबाइल भी जब्त किया गया है। इन दिनों की गिरफ्तारी पटना से हुई है। नालंदा की दीपनगर थाना पुलिस ने इस लूटकांड मामले का खुलासा किया। छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।   

राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट