ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप

तीन साल की मासूम से हैवानियत: घर से बच्ची को उठा ले गया बदमाश, बगीचे में किया गंदा काम; ब्लेड मारकर प्राइवेट पार्ट को किया लहूलुहान

KHAGARIA: खगड़िया में बदमाशों ने हैवानियत की सभी हदों को पार कर दिया। बदमाश रात के अंधेरे में तीन साल की मासूम बच्ची को उठा ले गए और बगीचे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इतने से भी

तीन साल की मासूम से हैवानियत: घर से बच्ची को उठा ले गया बदमाश, बगीचे में किया गंदा काम; ब्लेड मारकर प्राइवेट पार्ट को किया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में बदमाशों ने हैवानियत की सभी हदों को पार कर दिया। बदमाश रात के अंधेरे में तीन साल की मासूम बच्ची को उठा ले गए और बगीचे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इतने से भी मन नहीं भरा तो वहसी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।


दरअसल, मानसी थाना क्षेत्र के एक गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई है, जहां बदमाशों ने दरिंदगी की सारी सीमा को लांघ दिया। बच्ची अपने घर में मां-पिता के साथ सोई थी, तभी बदमाश घर में घुसा और अंधेरे का फायदा उठाते हुए बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया। बगीचे में ले जाकर दरिंदे ने बच्ची के साथ रेप किया और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से लहूलुहान करने के बाद वहां से फरार हो गया।


उधर, जब परिजनों ने बच्ची को घर से लापता पाया तो उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन रातभर बच्ची को तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। मंगलवार को गांव के लोगों ने बच्ची को खेत में दर्द से कराहते पाया। ग्रामीणों द्वारा परिजनों को जानकारी दिए जाने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची की हालत को देखकर दंग रह गए।


आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को एक क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर सदर SDPO मो. रहमत अली ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता