ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Bihar Crime: दो इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से थी दोनों की तलाश

अजय और जीवन पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा था। लंबे समय से दोनों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। आखिरकार आज पुलिस को सफलता मिल गई। एक को बस स्टैंड और दूसरे से मकुना गांव से गिरफ्ता किया गया।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime: 25-25 हजार रूपये के दो इनामी अपराधी को सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों कुख्यात अपराधी की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में दोनों को दबोचा गया।


उन्होंने कहा दोनों कुख्यात अपराधी पर 25 -25 हजार रूपये ईनाम घोषित था। जिसे गिरफ्तार किया गया, जिसकी तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी। पहला आरोपी अजय कुमार है। जिसे पतरघट थाना और जिला आसूचना इकाई की टीम ने सहरसा बस स्टैंड से पकड़ा। वह सौरबाजार में हुई एक हत्या का आरोपी है। 


अजय के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और महिला उत्पीड़न समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी जीवन राम उर्फ जीवन प्रकाश है। जो मधेपुरा जिले के धैलाढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसे गुप्त सुचना के आधार पर जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के मकुना गांव से गिरफ्तार किया गया, जो बिहरा थाना में दर्ज एक मामले में वह वांछित था। 


जीवन राम का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उस पर सहरसा और सुपौल जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास और लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। दोनों अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता