ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बच्चे की मौत के बाद महिला को दी तालिबानी सजा, डायन बताकर मार डाला

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम के नक्सल प्रभावित नौहट्टा थाना क्षेत्र में डायन का आरोप लगाकर एक आदिवासी महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डायन का आरोप लगाकर एक ट्राइबल महिला को तालिबानी सजा दे दी गई है। दरअसल, यह घटना है, सासाराम के नौहट्टा थाना इलाके के सुदूर हुरमेता गांव की है।  महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। गुरुवार यानि 10 अप्रैल शाम को यह घटना को अंजाम दिया गया। सासाराम का नौहट्टा थाना से 50 किलोमीटर और जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नक्सल प्रभावित इलाका है।


पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, कुछ दिनों पहले डीएफओ संजय सिंह की हत्या कर दी गयी थी और एक 8 साल के बच्चे की मौत का जिम्मेवार ठहराते हुए उसे मार डाला गया था। पुलिस ने दोनों के शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, नक्सल प्रभावित एरिया होने के कारण पुलिस रात को गांव नहीं जा सकी। शुक्रवार यानि 11 अप्रैल को नौहट्टा थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतालभेज दिया।


पूछताछ के दौरान मृत महिला के बेटे राजु उड़ांव ने बताया कि गांव के उपेंद्र उड़ांव केउ 8 साल के बच्चे रंजन की बीमारी से मौत हो गई है। उससे दादा विशुनदेव उड़ांव ने आरोप लगाया कि किस्मतिया देवी डायन है और सिद्धि प्राप्त करने के लिए बच्चे को खा गई है। वे बच्चे के शव लेकर उनके घर पहुंच गए और पारंपरिक हथियारों से पीट पीटकर मां की जान ले ली है।


वहीं, रोहतास एसपी रौशन कुमार ने कहा है कि मामले में डायन की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी विशुनदेव उड़ांव की गिरफ्तारी कर ली गई है। बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आगे एसपी ने कहा कि किसी को डायन कहना गैरकानूनी और गंभीर अपराध है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सभी तथ्य को स्पष्ट भी हो जाएगी।