ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: पत्नी ने खाने में जहर देकर ले ली पति की जान, बिहार में यूपी जैसी वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाला हत्या मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार डाला है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज़
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: पति पत्नी और वो... का मामला इन दिनों काफी निकल कर सामने आ रहा है, और ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद होने वाले अफेयर में मर्डर का सिलसिला ही चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद अब बिहार के नालंदा जिले में वैवाहिक रिश्तों में विश्वासघात और खौफनाक साजिश का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जहर देकर हत्या कर दी है।


यह घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी 34 वर्षीय शंकर चौधरी की संदिग्ध मौत के रूप में सामने आई है। मृतक के भाई मंटू चौधरी के अनुसार, शंकर की पत्नी करीब आठ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। पति ने उसे कई बार फोन कर वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी हर बार बात को टालती रही।


कुछ दिन पहले अचानक परिस्थितियाँ बदलीं और पत्नी अपने मायके लौट आई। वहां से उसने शंकर को यह कहकर बुलाया कि वह अब दोबारा साथ रहना चाहती है। पति के दिल में उम्मीद जगी और वह 16 अप्रैल को अपनी पत्नी से मिलने के लिए रैतर गांव, साली के घर पहुंच गया। लेकिन यह मुलाकात उसके जीवन की आखिरी साबित हुई।


परिजनों का आरोप है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने पहले से ही शंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रच रखी थी। पति को खाने में जहर दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।


गिरियक थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस हत्याकांड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रेम-प्रसंग और विवाहेतर संबंधों को लेकर हत्या के मामले इन दिनों लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे समाज में चिंता की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शंकर शांत स्वभाव का व्यक्ति था और अपने बच्चों को दोबारा पाने की आस में पत्नी से मिलने गया था। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही केस में अहम खुलासे हो सकते हैं। स्थानीय थाने ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा आदि की जांच भी जारी है।