ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बारात में डांसर के साथ गंदी हरकत, दुल्हन के भाई ने विरोध किया तो मार डाला

Bihar Crime News: सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना गांव में एक शादी समारोह के दौरान नाच-गान में हुए विवाद में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम (रोहतास) दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह उस वक्त मातम में तब्दील हो गया, जब नाच-गान के दौरान हुए विवाद में एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जिगना टोला निवासी संजय चौधरी के लगभग 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था।


घटना उस समय हुई जब संजय चौधरी की बड़ी बेटी रूबी कुमारी की शादी के लिए भोजपुर जिला के अगिआंव थाना क्षेत्र के डिहरी टोला से बारात आई थी। बारातियों के स्वागत के लिए नाच-गान का कार्यक्रम चल रहा था, तभी पास के पिपरी टोला से आए कुछ युवकों ने मंच पर नाच रही नर्तकियों के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।


इस व्यवहार का बारात पक्ष द्वारा विरोध किया गया और मामले की सूचना वधू पक्ष को दी गई। जानकारी मिलने पर दुल्हन का छोटा भाई अभिमन्यु कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और अभद्रता का विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि पिपरी टोला से आए युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें अभिमन्यु को सिर में गंभीर चोट लगी।


परिजन उसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जहां एक तरफ घर में बेटी की शादी की खुशी थी, वहीं अब उसी घर में शव देखकर हर आंख नम है। 


दुल्हन रूबी कुमारी शादी के जोड़े में भाई की मौत पर फूट-फूट कर रोती रही। दूल्हा बलिराम कुमार चौधरी भी गमगीन दिखे। उन्होंने कहा, “कभी नहीं सोचा था कि शादी के दिन ऐसा दुखद मंजर देखना पड़ेगा। यह खुशी अब कभी नहीं लौटेगी।” मृतक अभिमन्यु अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था। 


वहीं, उसकी दो बहनें हैं और वह पढ़ाई में होनहार था। परिवार वालों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बारातियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।  ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में नियमित गश्ती और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।