ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: नाबालिग भतीजे की जान का दुश्मन बना कलयुगी चाचा, हत्या कर शव को छत से टांगा, इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: बेगुसराय की इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है, कोई क्या इतना भी निर्दयी हो सकता है? चाचा-भतीजे के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।

Bihar Crime News
हत्या
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक नाबालिक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उक्त घटना में मृतक के पिता के द्वारा अपने ही भाई जितेंद्र कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव स्थित वालिस नगर की दियारा की है। मृतक युवक की पहचान बछवाड़ा थाना अंतर्गत दादपुर पंचायत के वालिस नगर वार्ड- 4 के रहने वाले शेठों महतो के 15 वर्षीय पुत्र सुनिल कुमार के रुप में हुई है। 


सेठों महतो ने बताया कि उसका अपने ही भाई जितेंद्र कुमार से जमीनी विवाद चल रहा था और इसको लेकर कई बार जितेंद्र कुमार के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। सेठों महतो ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र कुमार गलत प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा शराब का कारोबार भी करता है। कुछ दिन पूर्व जब वह प्रदेश में था उसी वक्त जितेंद्र कुमार ने अपने पिता के साथ मिलकर पुश्तैनी जमीन बेच ली और सारा पैसा दोनों पिता पुत्र रख लिए।


जब इसका विरोध सेठों महतो के द्वारा किया गया तब जान से मारने की धमकी दी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी वजह से बीते शाम जितेंद्र कुमार ने मृतक सुनील कुमार को अकेले पाकर पहले उसे फांसी लगाकर हत्या कर दी और फिर उसे छत में टांग दिया। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की धर पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता