ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar Crime News: बिहार से फरार दो बदमाश झारखंड से अरेस्ट, 28 साल से पुलिस को दे रहे थे चकमा

Bihar Crime News: जमुई पुलिस ने 28 साल से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने के गंभीर आरोप हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई की मलयपुर पुलिस ने 28 वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवाचक गांव निवासी त्रिलोकी यादव और जलधर यादव उर्फ जनार्धन यादव के रूप में हुई है। दोनों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।


पुलिस ने बताया कि वर्ष 2008 में बरियारपुर पंचायत की तत्कालीन मुखिया सुमित्रा देवी पर जानलेवा हमला किया गया था। फायरिंग में पूर्व मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस मामले में हत्या की नीयत और अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के हलूकलाली गांव में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता