ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

Bihar Crime News: नशा सूंघाकर तीन लड़कियों को अगवा करने की कोशिश, ऐसे टली बड़ी वारदात; दो बदमाश अरेस्ट

KAIMUR: कैमूर के भभुआ शहर के वी-मार्ट वाली गली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कूड़ा चुनने वाले दो लड़कों ने नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर तीन नाबालिग लड़कियों

Bihar Crime News: नशा सूंघाकर तीन लड़कियों को अगवा करने की कोशिश, ऐसे टली बड़ी वारदात; दो बदमाश अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर के भभुआ शहर के वी-मार्ट वाली गली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कूड़ा चुनने वाले दो लड़कों ने नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर तीन नाबालिग लड़कियों को अपहरण करने का प्रयास किया है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


क्या हुआ था?

दोनों आरोपी गली में ठेला लगाकर कूड़ा चुनते थे। उन्होंने बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चियों को बचाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस की कार्रवाई

भभुआ के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चियों को बरामद कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक नशीला टैबलेट भी बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह के अपराध कर चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में लोगों को राहत मिली है।


आरोपियों के बारे में

दोनों आरोपी भभुआ शहर के पुराना थाना के पास रहते हैं। वे गली-गली घूमकर कूड़ा चुनते थे और बच्चियों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चियों को बेहोश करने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे या फिर उन्हें बेच देते थे।


Bihar Crime News: नशा सूंघाकर तीन लड़कियों को अगवा करने की कोशिश, ऐसे टली बड़ी वारदात; दो बदमाश अरेस्ट

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता