ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

Bihar Crime News: जमीनी विवाद में गोलीबारी और बमबारी, एक गंभीर रूप से घायल; छापेमारी जारी

Bihar Crime News: सुपौल के कर्णपट्टी कुशहा में जमीनी विवाद में गोलीबारी और बमबारी, अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल। जांच शुरू, छापेमारी जारी।

Bihar Crime News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कर्णपट्टी कुशहा गांव में शनिवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और बमबारी में 32 वर्षीय अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपियों ने देसी बम फेंककर इलाके में दहशत फैलाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।


त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कर्णपट्टी कुशहा वार्ड नंबर 13 में शनिवार रात करीब 11:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर 15-20 हथियारबंद और लाठी-डंडों से लैस अपराधियों ने अर्जुन यादव (32) के घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान स्थानीय युवक अमित कुमार उर्फ बंटी ने अर्जुन पर गोली चलाई, जो उनके बाएं कंधे में जा लगी। पीड़ित के अनुसार, अपराधियों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की और देसी बम फेंके, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।


प्रत्यक्षदर्शी नंदकिशोर कुमार ने बताया कि अमित कुमार उर्फ बंटी अपने 10-15 साथियों के साथ आया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। नंदकिशोर के मुताबिक, अर्जुन को लगी गोली दरअसल उन्हें निशाना बनाकर चलाई गई थी। हमलावरों ने उनके घर पर देसी बम भी फेंके हैं।


घायल अर्जुन यादव को परिजनों ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि अर्जुन के बाएं कंधे में सात-आठ जगह छर्रे लगे हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रात में ही रेफर कर दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही SDPO विपिन कुमार, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और पुलिस बल अस्पताल पहुंचे। SDPO ने बताया, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जांच के बाद ही घटना की असल वजह स्पष्ट होगी।” पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और साक्ष्य जुटाने में जुट गई।


रिपोर्ट: संत सरोज, सुपौल