ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: लूटपाट के दौरान युवक को अपराधियों ने मारी गोली, मौत के बाद आक्रोशित परिजनों का पुलिस पर हमला

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर से देखने को मिला है, जहाँ एक युवक को रोककर अपराधियों ने लूटपाट करने की कोशिश की, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में अपराधियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। लोकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआरी गैस गोदाम के पास देर रात लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोकहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मो. जहांगीर के रूप में हुई है, जो गंगापट्टी वार्ड संख्या 14 के निवासी थे और पेशे से राजमिस्त्री थे। परिजनों ने बताया कि मो. जहांगीर परसरमा गांव में छत की ढलाई का काम करके वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरुआरी के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोका और लूटपाट करने लगे।


जब मो. जहांगीर ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। इसी बीच सुपौल एसपी शैशव यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना की गंभीरता को देखते हुए लोकहा थाना अध्यक्ष आलमगीर अंसारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


हालांकि एसपी के जाने के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान एक पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।



वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता