ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

Bihar Crime News: सुपौल की इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है, बताया जा रहा है कि इनमें से 1 की हालत गंभीर है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Bihar Crime News:
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां डपरखा वार्ड संख्या-23, हेमंतगंज में आज सुबह करीब दस बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. लाठी-डंडे और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा. घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जबकि 65 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा आलम को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घायलों में मोहम्मद मुस्तफा आलम (65), मोहम्मद अरमान (13), मोहम्मद शहबाज (18), मोहम्मद अब्दुल वाहिद (16), नासरीन प्रवीण (32) और मोहम्मद फिरोज (34) शामिल हैं. सभी एक ही पक्ष के बताए जा रहे हैं.परिजनों के मुताबिक, विवादित 12 कट्ठा जमीन पर मुस्तफा आलम का परिवार बीते सौ वर्षों से काबिज है.


यह जमीन उनके पूर्वजों को मौखिक समझौते के तहत बदलेन से मिली थी. लेकिन हाल के दिनों में गांव के ही रमेश भगत ने इस पुराने समझौते को नकारते हुए जमीन पर कब्जे की कोशिश शुरू कर दी थी. सोमवार सुबह रमेश भगत ट्रैक्टर और दर्जनों अज्ञात हथियारबंद लोगों के साथ खेत जोतने पहुंचा. विरोध करने पर पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए करीब दस राउंड फायरिंग की, हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी. मारपीट में छह लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश भगत की पत्नी और पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


वहीं, अज्ञात अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है. एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि गोली किसी को नहीं लगी है, सभी मारपीट की वजह से घायल हुए हैं. मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि इस गोलीबारी और हिंसक झड़प के बाद हेमंतगंज गांव में दहशत का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शी अब भी घटना को याद कर सहमे हुए हैं.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता