ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: कलयुगी बेटों ने माँ को पीटकर किया अधमरा, समझाने आए बहन और जीजा पर भी हमला

Bihar Crime News: इन कलयुगी बेटों ने माँ और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी जन्म देने वाली अम्मा को ही अस्पताल पहुंचा दिया है. साथ ही समझाने पहुंचे जीजा और बहन के साथ भी मारपीट की है.

Bihar Crime News
अस्पताल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर से एक रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां, कलयुगी बेटों ने अपनी मां को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. केवल यही नहीं जब इस दौरान उन्हें रोकने व समझाने के लिए बहन और जीजा आए तो इन लोगों ने उन्हें भी पीटा. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.


यह पूरा मामला मुंगेर जिले के अंतर्गत आने वाले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर का है. मंगलवार को 60 वर्षीय विधवा मेहरून निसा को उसके ही दो बेटों के द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिसमें उनका सिर फूट गया. इसके बाद स्थानीय लोग के द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.


घटना के बाद जब घायल की बेटी सुल्ताना और उसके पति मो. इरफान, जो बगल के ही मोहल्ले में रहते हैं, सूचना मिलने पर अपने भाइयों को समझाने उसके घर पहुंची तो आरोपी अफरोज और आमिर ने उन दोनों के साथ भी जमकर मारपीट की. जिससे सुल्ताना बेहोश हो गई और फिर उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.


घायल सुल्ताना ने बताया कि “दोनों भाई मां मेहरून निसा को घर से निकालने के लिए हमेशा दवाब बनाया करते थे. इसे लेकर लगातार मां के साथ उनके बेटों और बहुओं के द्वारा मारपीट की जाती थी. बीती रात भी यही हुआ और आज फिर मां का सिर फोड़ दिया गया. जिसके बाद वह अधमरी हो गईं. जब हम लोग उन्हें समझाने गए तो मेरे व मेरे पति के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आश्वासन दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


इम्तियाज खान की रिपोर्ट