ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime News: सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गोपालगंज मोड़ के पास 6 अपराधियों ने कुंदन चौहान को गोली मार दी है। घायल को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर गोरखपुर किया गया रेफर। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गोपालगंज मोड़ के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 6 अपराधियों ने कुंदन चौहान नामक युवक को ललित बस स्टैंड के पास दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से फिर उसे गोरखपुर रेफर किया गया है।


यह घटना सिवान के व्यस्त इलाके गोपालगंज मोड़ के पास ललित बस स्टैंड पर हुई है। 6 अपराधियों ने कुंदन चौहान नामक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कुंदन को सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


यह इलाका सिवान का अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र है और दिनदहाड़े इस तरह की गोलीबारी ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी या घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


रिपोर्टर: फैयाज अली, सिवान