ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: दुकानदार का सिर काट ले गए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी 4 थानों की पुलिस

Bihar Crime News: इस घटना ने इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है, चार थानों की पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है, अब तक दुकानदार का कटा हुआ सिर बरामद नहीं हो पाया है.

Bihar Crime News
दुकानदार का सिर काट ले गए बेखौफ अपराधी
© रिपोर्टर गूगल
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है। जहां जिले में एक भुजा-चाउमीन बेचने वाले दुकानदार का अज्ञात अपराधियों ने सिर काट दिया और उसे लेकर फरार हो गए। परिवार वालों ने धड़ देखकर मृतक की पहचान की है। अज्ञात अपराधियों द्वारा घटना के बाद जिले की चार अलग-अलग थानों की पुलिस मृतक के सिर और  इन अपराधियों को ढूढ़ने में जुटी हुई है। मृतक की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा वार्ड नंबर 12 निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के 40 वर्षीय पुत्र निर्मल साह के रूप में हुई है। 


मृतक के बड़े बेटे रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता हर रोज की तरह शनिवार के दिन दोपहर 3 से 4 बजे के बीच गोलमा थाना क्षेत्र के ही फॉरसाहा के समीप भुजा बचने के लिए गए हुए थे। रात 8 -9 बजे तक वह घर लौट आते थे। लेकिन रात 10:00 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच उनके मोबाईल पर फोन भी किया लेकिन वह उसे उठा नहीं रहे थे। 


इसके बाद परिवार वालों द्वारा काफी चिंता के बाद उन्हें ढूंढने के लिए फॉरसाहा के समीप परिजन पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे उनके पिता का सर काटा हुआ शव पड़ा है और उनके कारोबार करने वाले ठेले को भी सड़क पर पलट दी गयी है। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 


मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी पहुंचे और मृतक के सर को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन मृतक का सिर कहीं नहीं मिला। रविवार को मृतक के धड़ को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता