ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: दोस्तों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में कई थानों की पुलिस तैनात

Bihar Crime News: सासाराम में दोस्तों ने मिलकर एक 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी है। उसका शव एक नाले से कई दिनों बाद बरामद किया गया है। इलाके में तनाव।

Bihar Crime News
मौके पर मौजूद पुलिस
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास, बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ले के रहने वाले 18 साल के शाहबाज आलम की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक शाहबाज आलम के शव को दलेलगंज से बरामद किया है।


इस पूरे घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक शाहबाज आलम के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौके की नजाकत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को शहर में तैनात किया गया है। साथ ही आसपास के कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।


मृतक के पिता इब्राहिम गद्दी ने बताया है कि 13 मई से ही शाहबाज लापता था। तमाम जगह उसकी तलाश जारी थी। परिजनों ने 16 मई को पुलिस को सूचना दी है। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों राहुल, टमाटर, दिलशाद और बिट्टू को गिरफ्तार किया है।


इन्हीं लोगों के निशानदेही पर एक दलदली जगह से मृतक का शव बरामद किया गया है। इस वारदात में कुछ अन्य युवकों की भी संलिप्तता हो सकती है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। देर रात से ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद छानबीन में लगे हुए है।


रंजन कुमार की रिपोर्ट