ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: सहरसा में बालू-गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली, छापेमारी में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: सहरसा के सलखुआ में बालू-गिट्टी व्यवसायी श्यामल कुमार पर कारोबारी रंजिश में गोलीबारी, पीठ में लगी गोली। घायल निजी क्लिनिक में भर्ती, पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा से एक सनसनीखेज खबर है, जहां सलखुआ थाना क्षेत्र में बालू-गिट्टी व्यवसायी श्यामल कुमार पर कारोबारी रंजिश में गोलीबारी की गई है। घायल व्यवसायी को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


यह घटना शुक्रवार देर रात सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी वार्ड नंबर 10 में हुई है। गोरियारी निवासी 40 वर्षीय श्यामल कुमार पिछले 10 वर्षों से सिमरी बख्तियारपुर में बालू-गिट्टी का कारोबार करते हैं और आठ महीने पहले उन्होंने गोरियारी में डिपो खोला था, उन पर जानलेवा हमला हुआ है। श्यामल ने आरोप लगाया कि गोरियारी निवासी संजय यादव उर्फ शमीर यादव और उसके सहयोगियों ने कारोबारी रंजिश में उन पर गोली चलाई है।


Bihar Crime News: सहरसा में बालू-गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली, छापेमारी में जुटी पुलिस


जख्मी श्यामल ने बताया कि वे अपने साथी प्रदीप कुमार के साथ डिपो बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। गोरियारी पुल के पास संजय यादव और उसके साथियों ने उन्हें रोका, सवाल-जवाब किया और अचानक गोली चला दी। पहली गोली श्यामल की पीठ में लगी। दूसरी गोली चलने पर वे किसी तरह बाइक से भागकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें सहरसा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि कारोबारी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी संजय यादव सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


रिपोर्टर: रितेश