ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: नशे में धुत पिता बना 17 वर्षीय बेटी का हत्यारा, गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

Bihar Crime News: रोहतास के बिक्रमगंज में नशे में धुत पिता राम भज्जू पासवान ने 17 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी फरार, शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया।

Bihar Crime News
पिता बना बेटी का हत्यारा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बलचनमा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे की हालत में एक पिता, राम भज्जू पासवान ने अपनी 17 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।


जानकारी के अनुसार, राम भज्जू पासवान आए दिन नशे की हालत में घर आकर अपने परिवार वालों के साथ मारपीट करता था। बीती रात भी वह नशे में धुत घर लौटा और किसी बात को लेकर अपनी बेटी ज्योति कुमारी के साथ विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने लाठी-डंडों से ज्योति की बेरहमी से पिटाई कर दी।


पिटाई के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण 17 वर्षीय ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता राम भज्जू पासवान मौके से फरार हो गया है। इस घटना से बलचनमा और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।


परिजनों ने बताया कि राम भज्जू पासवान की नशे की लत के कारण परिवार में अक्सर तनाव रहता था। मृतका के चाचा अरुण महतो ने कहा "वह रोज नशा करके घर आता था और मारपीट किया करता था। ज्योति के साथ कल रात उसने क्रूरता पूर्वक मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई।”


घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिसकर्मी सतेंद्र सिंह ने बताया, “हमने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।