ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: रोहतास में कपड़ा दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, 2 गिरफ्तार

Bihar Crime News: रोहतास के अमझोर में जमीन विवाद में कपड़ा दुकानदार वीरेंद्र सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Bihar Crime News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर है, जहां जमीन विवाद में 42 वर्षीय कपड़ा दुकानदार वीरेंद्र सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है।


यह घटना शुक्रवार को रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल के अमझोर थाना क्षेत्र में हुई है। चितविसाव गांव निवासी पंचू मेहता के पुत्र वीरेंद्र सिंह (42) की गोतिया के साथ खेत में धान रोपनी को लेकर चल रहे विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हमले में गंभीर चोटें लगने से वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलते ही अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। रोहतास SP रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही अमझोर थाना क्षेत्र में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। इस दूसरी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।


रिपोर्टर: रंजन कुमार