ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल

BETTIAH: पश्चिम चंपारण की बेतिया पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल शातिर बदमाश मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसे पिस्टल और गोली के साथ अरे

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण की बेतिया पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल शातिर बदमाश मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसे पिस्टल और गोली के साथ अरेस्ट किया।


बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि लौरिया थाना अंतर्गत पकड़ी मुनियाटोला सरेह स्थित चीनी मिल के गौरा नाला पुल के पास वाहन जांच करने के दौरान सक्रिय अपराधी मुन्ना कुमार को एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जब उसकी गहन तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन,चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। 


एसपी ने बताया कि मुन्ना का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। शिकारपुर थाना अंतर्गत मुन्ना ने अपहरण कर फिरौती की मांग की थी। एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम भी रखने की योजना बन रही थी लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एलसपी ने छापेमारी दल को पुरस्कृत करने की बात कही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार