ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महादलित युवक के मर्डर का मुख्य आरोपी, आपसी विवाद में पीट-पीटकर हुई थी हत्या

JAMUI: जमुई के कवैया मुसहरी निवासी मनटून मांझी की मौत 10 अक्टूबर को हो गई थी। नीमा के विमल सिंह से मृतक का विवाद होने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था और

Bihar Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महादलित युवक के मर्डर का मुख्य आरोपी, आपसी विवाद में पीट-पीटकर हुई थी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई के कवैया मुसहरी निवासी मनटून मांझी की मौत 10 अक्टूबर को हो गई थी। नीमा के विमल सिंह से मृतक का विवाद होने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।


इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने जोरदार हंगाम किया था। मामले की जांच कर रही सदर थाना की पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के मुख्य अभियुक्त विमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 


एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मृतक मनटून मांझी के पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसको लेकर दिनांक 30 अक्टूबर को जमुई टाऊन थाना में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस टीम ने कांड का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त विमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 


उन्होने बताया कि इसी मामले में SC/ST थाने में मामला दर्ज नहीं करने को लेकर भी जांच जारी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों पर एक्शन होगा। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता