ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर बदमाश, सोना लूटकांड समेत अन्य मामलों में थी तलाश

HAJIPUR: वैशाली थाना की पुलिस ने गस्ती के दौरान वैशाली रेलवे स्टेशन के निकट से लूट, हत्या, सोना लूट और बैंक लूटकांड समेत अन्य मामलों में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को देसी पिस्तौल,

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर बदमाश, सोना लूटकांड समेत अन्य मामलों में थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली थाना की पुलिस ने गस्ती के दौरान वैशाली रेलवे स्टेशन के निकट से लूट, हत्या, सोना लूट और बैंक लूटकांड समेत अन्य मामलों में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


गिरफ्त में आया अपराधी लालगंज थाना क्षेत्र के पचरूखी निवासी श्याम नारायण ठाकुर का बेटा रंजीत कुमार ठाकुर है जो सोना लूट, सराय थाना क्षेत्र में एटीएम गार्ड की हत्या, नगर थाना क्षेत्र में हत्या लूट हत्या समेत कई मामलों में वांछित था। वहीं बेलसर थाना क्षेत्र के झिटकिया निवासी अरूण सिंह का बेटा मुरारी कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक लूट कांड एवं पटना के अगमकुआं की घटना में शामिल रहा है। वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने इसकी जानकारी दी है।


एसपी ने बताया कि कुख्यात और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वैशाली थाना पुलिस द्वारा गश्ती के दरौन रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधकर्मी रंजीत कुमार ठाकुर एवं मुरारी कुमार लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट का कुख्यात अपराधी है, जिसपर पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। वैशाली थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से दोनों पहुंचे थे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता