ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: शर्मनाक! सीवान में सिपाही ने घर में घुसकर महिला से किया रेप, भागने की कोशिश में टूटा पैर

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में एक सिपाही ने ही घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। गिरफ्तारी के दौरान वो भागने लगा जिसके कारण छत से गिरकर वह घायल हो गया।

Bihar Crime News
सीवान में सिपाही ने घर में घुसकर महिला से किया रेप
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Crime News: रक्षक ही जब भक्षक बन जाए...तो फिर क्या कहें। जिस पुलिसवाले पर पब्लिक की सेफ्टी की जिम्मेदारी है, उसी पुलिसकर्मी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। बेहद शर्मनाक घटना बिहार के सीवान से है। होली के दिन सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में एक पुलिसकर्मी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही सुधीर सिंह छत के रास्ते घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में वह छत से गिरकर घायल हो गया।


घटना के समय पीड़िता के परिवार के सदस्य पड़ोस में होली खेलने गए थे। पीड़िता अपने मायके में रह रही थी। तभी घर में घुसकर सिपाही ने रेप की घटना अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार करने मौके पर पहुंची। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने छत से कूदकर भागने की कोशिश की।


भागने के दौरान गिरकर सिपाही का पैर टूट गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता