ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

Bihar Crime News: पटना में सुबह-सुबह गोलीबारी, पारस अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Bihar Crime News: पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घटना से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस। बिहार में लगातार अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना में गुरुवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना ने राजधानी को हिलाकर रख दिया है। अज्ञात अपराधियों ने पारस अस्पताल के परिसर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी है। यह घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में सुबह हुई है। जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 


गोलीबारी की आवाज सुनकर मरीजों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोलीबारी का शिकार हुआ युवक की उम्र लगभग 25-30 साल बताई जा रही है, उसकी पहचान बक्सर के सोनबरसा चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, इस शख्स पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें 10 केस हत्या से जुड़े हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 लोग आए और कमरा नंबर 209, सेकेंड फ्लोर पर घुस कर उसे गोली मारी है।


जिसमें चंदन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है, पैरोल पर चंदन मिश्रा का इलाज पारस हॉस्पिटल चल रहा था। वह 2024 से जेल में था, अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और अस्पताल के वार्ड में घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।


गोली युवक के सीने और पेट में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तुरंत अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी  की टीम को सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया है।