ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

Bihar Crime News: पटना के होटल में युवती संग दुष्कर्म, सहकर्मी पर नशीला पदार्थ पिला वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का भी आरोप

Bihar Crime News: पटना के एक होटल में सहकर्मी ने नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना से महिला सुरक्षा को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही।  जहाँ, जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में एक युवती के साथ उसके सहकर्मी ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की हिम्मत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक खगौल में एक निजी कार्यालय में काम करने वाली युवती को उसके सहकर्मी ने मीठापुर के एक होटल में बुलाया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो का इस्तेमाल कर वह युवती को लगातार डराता और ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने कई दिनों तक मानसिक प्रताड़ना सही, लेकिन आखिरकार उसने जक्कनपुर थाने में शिकायत दर्ज की। आरोपी पटना सिटी का रहने वाला बताया जाता है।


जक्कनपुर थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया। थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई और गुरुवार को छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।