ब्रेकिंग
देश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजर

Bihar Crime News: मरीन ड्राइव के निकट युवक को दिनदहाड़े सिर में मारी गोली, प्रदेश में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी

Bihar Crime News: अब तो एक दिन भी ऐसा नहीं गुजरता जब ऐसी ख़बरें न आती हों, ताजा मामले में एक युवक को बीच सड़क पर गोली ठोक दी गई है.

Bihar Crime News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ मरीन ड्राइव के जेपी पथ से गांधी मैदान जाने के क्रम में एक शख्स को सिर में गोली मार दी गई है. युवक अपनी स्कूटी पर सवार था, अपराधियों ने उसका पीछा किया और फिर मौका मिलते ही उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए. गोली लगते ही वह युवक वहीं गिर पड़ा. 


इस घटना के बाद वहां के ही स्थानीय लोगों ने युवक को आनन फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान ही मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक़ इस युवक का नाम शाहनवाज बताया जाता है और वह खाजेकला थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह शुक्रवार को पटना सिटी स्थित सुल्तानगंज मस्जिद से जेपी पथ के जरिए गांधी मैदान की तरफ जा रहा था.


इसी दौरान अपराधियों ने उसे अपना शिकार बनाया. पुलिस फिलहाल PMCH में उसके पोस्ट मार्टम करवाने में जुटी है. घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखे भी बरामद हुए हैं. साथ ही इस घटना के पीछे कौन से लोग शामिल थे, तथा उन्होंने ऐसा किस कारण से किया है.. इन सब का खुलासा जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया है. एक बात तो तय है कि प्रदेश में आजकल अपराधियों के हौसले बुलंद हो चले हैं और अब उन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा है.


आजकल हर रोज राज्य से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं और केवल यही नहीं इसके अलावा बलात्कार, मारपीट और लूटपाट की घटनाओं में भी भारी वृद्धि हुई है. देखना होगा कि इस मामले में पुलिस कितनी जल्दी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हो पाती है. जब तक पुलिस एसे अपराधियों के प्रति कड़ा रवैया नहीं अपनाती, ये लोग सुधरने वाले नहीं हैं.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता