ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: पटना सिटी में दो गुटों के बीच मारपीट और चाकूबाजी, 3 घायल; 5 गिरफ्तार

Bihar Crime News: पटना सिटी के छोटी नगला में दो गुटों के बीच मारपीट और चाकूबाजी, तीन घायल। पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार, जांच जारी।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला में सोमवार दो गुटों के बीच विवाद के चलते मारपीट और चाकूबाजी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया और जांच शुरू कर दी है।


छोटी नगला इलाके में सोमवार को दो गुटों के बीच किसी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। झड़प में चाकूबाजी भी हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया है।


पटना सिटी DSP गौरव ने बताया कि दोनों गुटों के लोग अपराधी छवि के हैं। पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। विवाद के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया है। 


रिपोर्ट: बादल