ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: कई दिनों से लापता युवक का शव बरामद, दोस्त पर ही लगा हत्या का आरोप

Bihar Crime News: नवादा में 16 वर्षीय गोलू कुमार पांडेय की हत्या, शव कई दिनों बाद अतौआ रोड पर बरामद। परिजनों ने दोस्त शुभम कुमार पर लगाया हत्या का आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय किशोर गोलू कुमार पांडेय का शव गुरुवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के अतौआ रोड के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। गोलू नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के बोकना गांव का रहने वाला था, वह अपनी नानी के साथ नवादा के शिवनगर मोहल्ले में रहता था। 14 जून से लापता होने के बाद, पांच दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था। परिजनों का आरोप है कि गोलू के दोस्त शुभम कुमार ने चाउमिन खिलाने के बहाने उसे घर से बुलाकर हत्या कर दी है।


गोलू के शव पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका है। परिजनों का कहना है कि शुभम ने गोलू को बाइक पर अपने साथ ले गया और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। गोलू की नानी ने गमगीन होकर बताया कि उन्होंने अपने इकलौते नाती को बड़े लाड़-प्यार से पाला था, लेकिन उसके दोस्त ने ही उसे बेरहमी से मार डाला। परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि शुभम ने लापता होने के बाद फर्जी कॉल करके परिवार को गुमराह करने की कोशिश की और बाद में खुद ही शव मिलने की सूचना दी। मृतक के मामा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि गोलू की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती थी, जिसके कारण उसकी हत्या हुई है।


इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संदिग्ध शुभम कुमार व अन्य से पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।