ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बेख़ौफ़ अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को बनाया अपना शिकार, तलाश में पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

Bihar Crime News: प्रदेश में लूट की घटनाएं लगातार बढती ही जा रहीं, अब तो आलम यह है कि अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे देते हैं, ये लोग अब न तो समय देखते हैं और न ही स्थान.

Bihar Crime News
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी
© reporter
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां के कांटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कर्मी से हथियार दिखाकर 42 हजार रूपए लूट लिए. यह घटना काफी व्यस्त मार्ग नरसंडा भाया मधुबन पर हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.


बताया जाता है कि कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा भाया मधुबन रोड में उत्कर्ष फाइनेंस कर्मी से लगभग 42 हजार रुपये बाइकर्स ने लूटे और फिर देखते ही देखते घटनास्थल से फरार हो गए. पीड़ित फाइनेंस कर्मी एवं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद कांटी थाना के अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद समेत अन्य अधिकारी एवं पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.


कांटी पुलिस पीड़ित फाइनेंस कर्मी से विस्तार रूप से जानकारी लेने के बाद इन आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की प्रक्रिया में जुट गई है, जिसके लिए पुलिस इन अपराधियों को लगातार चिन्हित करने का प्रयास कर रही. जिसमें स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद कलर रहे. बताते चलें कि कांटी पुलिस ने इस क्षेत्र में पुलिस की गश्ती तो बाधा ही दी है पर उसके साथ अब कई जगहों पर नाकेबंदी और सघन छापेमारी भी कर रही है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है.


ज्ञात हो कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश में आजकल काफी तेजी से बढ़ रही हैं. लूटपाट करने वाले अपराधियों का फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाना कोई नई बात नहीं है. इससे चंद दिनों पहले एक फाइनेंस कर्मी को ऐसे ही दिनदहाड़े लूटा गया था. इस लूट में अपराधियों को कोई कैश नहीं मिला तो उन्होंने उस कर्मी की बाइक ही लूट ली.


प्रशासन को चाहिए कि किसी भी प्रकार से कोई ऐसी व्यवस्था करे, जिससे इन बेख़ौफ़ अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके. ताकि ऐसी घटनाओं में कमी आ सके. घटना हो जाने के बाद कार्रवाई करना और छापेमारी करना तो ठीक है मगर ये अपराधी जो दिन ब दिन अपना मनोबल बढ़ाते चले जा रहे हैं, उनका कोई तो स्थाई इलाज सोचना ही होगा.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता