ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: शिक्षिका और किराएदार शिक्षक के घर चोरी, 10 ताले तोड़ कीमती सामान तथा नकदी ले उड़े चोर

Bihar Crime News: मुंगेर में शिक्षिका और उनके किराएदार शिक्षक के घर चोरों ने 10 ताले तोड़कर कीमती सामान किया साफ़। सीसीटीवी क्षतिग्रस्त। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सरकारी शिक्षिका और उनके किराएदार शिक्षक के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने 10 ताले तोड़कर कीमती सामान और नकदी चुरा ली। घर में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


पूरबसराय थाना क्षेत्र के हाजी सुभान मोहल्ले में शनिवार की देर शाम चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। सरकारी शिक्षिका भावना कुमारी, जो बांका जिले में कार्यरत हैं और उनके किराएदार शिक्षक कन्हैया कुमार पिछले एक सप्ताह से घर पर नहीं थे। दोनों के घर बंद थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।


चोरों ने मुख्य गेट और घर के दरवाजों सहित कुल 10 ताले तोड़े हैं। घर में घुसकर आलमारी, बक्से और पलंग में रखे सामान को तितर-बितर कर कीमती सामान, जेवर और नकदी चुरा ली गई। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके।


चोरी का पता तब चला जब पड़ोसी शनिवार शाम को रोजाना की तरह बाहरी लाइट चालू करने गया। मुख्य गेट की चाबी उसी के पास रहती थी। उसने देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। पड़ोसी ने तुरंत शिक्षिका भावना कुमारी को सूचना दी, जिन्होंने अपने भाई मुकेश यादव को मौके पर भेजा। मुकेश और आसपास के लोगों ने घर का जायजा लिया तो पाया कि पूरा घर अस्त-व्यस्त है और चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


सूचना मिलते ही डायल 112 और पूरबसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। चोरी की गई वस्तुओं और नकदी की मात्रा का सही आकलन भावना कुमारी और कन्हैया कुमार के मुंगेर लौटने के बाद ही हो सकेगा। 


रिपोर्ट: मो. इम्तियाज