ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: मुंगेर में स्मैक और गांजे के साथ 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, 3 भागने में रहे कामयाब

Bihar Crime News: मुंगेर में पुलिस की छापेमारी में 4.85 ग्राम स्मैक, 16.32 किलो गांजा, 2.71 लाख नकद और डिजिटल तराजू बरामद। तीन तस्कर गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गए, तीन हुए फरार। NDPS एक्ट के तहत होगी कार्रवाई।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 4.85 ग्राम स्मैक और 16.32 किलो गांजा बरामद किया गया है। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। तीन अन्य तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मुंगेर पुलिस ने मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद और वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली छापेमारी चंडिका स्थान के पास सामुदायिक भवन में हुई, जहां 4.85 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर, चंडीस्थान निवासी सचिन कुमार और टीकारामपुर धौताल महतो टोला निवासी आनंद कुमार गिरफ्तार किए गए। इस दौरान दो अन्य तस्कर भवन के पीछे के गेट से फरार हो गए, जिनकी पहचान पुलिस ने कर ली है।


दूसरी छापेमारी शंकरपुर में एक घर में की गई, जहां 16.32 किलोग्राम गांजा, एक डिजिटल तराजू और 2.71 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इस कार्रवाई में खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। दो नाबालिग किशोर भी मौके से पकड़े गए, जबकि एक अन्य तस्कर फरार हो गया।


एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि तीनों गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ वासुदेवपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए नाबालिगों को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी जारी है।


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज