ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

Bihar Crime News: मुखिया पति ने घर में घुसकर महिला का किया मर्डर, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा में मुखिया के पति ने घर में घुसकर एक महिला का मर्डर कर दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Bihar Crime News
: मुखिया पति ने घर में घुसकर महिला का किया मर्डर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Crime News: क्राइम की खबर बिहार के मधेपुरा से है, जहां उदाकिशुनगंज में एक मुखिया पति ने घर में घुसकर महिला का मर्डर कर दिया है। सुनीता कुमारी नामक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप पंचायत मुखिया नुसरत प्रवीण के पति मु. सद्दाम और उसके साथियों पर है।


घटना मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा पंचायत की है। जहां रौशन यादव की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता कुमारी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सुनीता घर में अकेली थी। हत्या का आरोप पंचायत की मुखिया नुसरत प्रवीण के पति मु. सद्दाम और उसके कुछ साथियों पर लगाया जा रहा है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।


खबरों के मुताबिक रौशन यादव और मु. सद्दाम के बीच पहले से विवाद चल रहा था और रौशन यादव फ़िलहाल जेल में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी मु. सद्दाम ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। हाल ही में मुखिया पति द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके चलते रौशन यादव फिलहाल जेल में बंद है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता