ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: मोतिहारी में युवक की हत्या के बाद हिरासत में लिए गए 11 लोग, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित

Bihar Crime News: मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के कारण राजन कुमार की चाकू मारकर हत्या। गुस्साए परिजनों ने आरोपी राजा सिंह के वाहन में लगाई आग। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के बनिया पट्टी में पुरानी रंजिश के चलते 27 वर्षीय राजन कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना नागपंचमी के दिन बहादुरी खंड के झंडा समापन समारोह के दौरान हुई है। मृतक की पहचान अरुण प्रसाद के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पंचमंदिर रोड निवासी राजा सिंह है।


जानकारी के अनुसार राजन और राजा के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद था। समारोह के दौरान दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया गया, लेकिन इसके बाद दोनों पक्ष झुंड बनाकर एक-दूसरे पर हमला कर बैठे। इस दौरान राजन के सीने में चाकू लग गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। भगदड़ मचने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


राजन की मौत की खबर फैलते ही उसके परिजन और समर्थक भड़क गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपी राजा सिंह के घर पर हमला कर दिया और वहां खड़े उनके वाहन में आग लगा दी। आग की लपटों से वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस दौरान राजा के परिवार के लोग घर में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने पीछे के रास्ते से सुरक्षित निकाला।


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी राजा सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और उसके लिए इनाम की भी घोषणा की गई है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम