ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: 19 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल में 19 वर्षीय जितेंद्र कुमार की गला दबाकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका गया। परिजनों का गंभीर आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में नवादा मुख्य सड़क पर एक पुल के नीचे 19 वर्षीय जितेंद्र कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान थरबिटिया गांव निवासी जगनारायण साहनी के पुत्र के रूप में हुई है।


मंगलवार की शाम को थरबिटिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार (19) घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने ठेकेदार चैता के बिल्डर बिल्ला बैठा के पास जा रहा है, जहां से वह दिल्ली रवाना होगा। जितेंद्र दिल्ली में उसी ठेकेदार के साथ काम करता था। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को नवादा मुख्य सड़क पर एक पुल के नीचे शव पड़ा होने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान जितेंद्र के रूप में की है।


Bihar Crime News: 19 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका; जांच में जुटी पुलिस


मृतक के बड़े भाई चंदेश्वर साहनी ने बताया कि शव मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर स्थित एक ताड़ी की दुकान पर मंगलवार रात मारपीट की घटना हुई थी। परिजनों को शक है कि उसी झगड़े के दौरान जितेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई और शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


Bihar Crime News: 19 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका; जांच में जुटी पुलिस


सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के कारणों और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। ताड़ी की दुकान पर हुई मारपीट और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।” पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।


चंदेश्वर साहनी ने यह भी कहा कि “जितेंद्र दिल्ली जाने वाला था। वह ठेकेदार के पास गया था, लेकिन रात में ताड़ी की दुकान पर झगड़ा हुआ, और हमें शक है कि उसी दौरान उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया।” परिजनों ने पुलिस से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।


रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण