ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, छह हिरासत में

Bihar Crime News: मोतिहारी के चैलाहा टाल में आपसी विवाद में 40 वर्षीय आवास मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा टाल में आपसी विवाद के चलते 40 वर्षीय आवास मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गांव से एक बारात जा रही थी, जिसमें बाजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट भी हुई, लेकिन आवास मिस्त्री ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बुधवार को दिन में भी झगड़ा हुआ, जिसे मृतक ने फिर से सुलझाया। लेकिन उसी दिन शाम को, जब वह आवास अपने दरवाजे पर सो रहे थे, आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आवास को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


सूचना मिलते ही सदर एएसपी शिवम धाकड़ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वे घटनास्थल पर गए और जांच शुरू की। एएसपी ने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई स्टेशनल हक ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहे थे, जब उन्हें रास्ते में भाई के साथ मारपीट की सूचना मिली। वे तुरंत बंजरिया थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें डायल 112 पर कॉल करने को कहा गया। स्टेशनल ने कहा कि अगर पुलिस समय पर पहुंचती, तो उनके भाई की जान बच सकती थी।


आवास मिस्त्री बलुआ टाल पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके दो बेटियां और दो बेटे हैं। पति की मौत की खबर से उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 


रिपोर्ट: सोहराब आलम