ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: अवैध संबंध में रोड़ा बना बेटा तो माँ ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम की मौत के बाद इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: इस घटना ने माँ-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है. कोई माँ इतनी भी निर्दयी कैसे हो सकती है कि अपने ही बेटे की जान ले ले, वह भी इसलिए क्योंकि 6 साल का यह मासूम उसके प्रेमी से मिलने में बाधा बन रहा था.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगुसराय जिले से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है. जहाँ एक कलयुगी महिला ने अपने ही बेटे की हत्या अपने प्रेमी के कहने पर कर दी है. जानकारी के मुताबिक़ 6 साल का यह बेटा अपनी माँ के अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था. ऐसे में माँ ने एसिड पिलाकर इस मासूम की हत्या कर दी.


माँ-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने माँ को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की अच्छी तरह से जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार बेगुसराय के मोसादपुर गांव के ललन कुंवर की मृत्यु करीब 6 महीने पहले ही हो चुकी है. उनके गुजरने के बाद से उनकी पत्नी और बेटा दोनों अकेले रह रहे थे.


कुछ समय गुजरने के बाद ये दोनों बेगुसराय के ही बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में जाकर रहने लगे. वहीं इस महिला का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. दोनों अक्सर मिलने लगे मगर इस मिलन में अक्सर उसका बेटा बाधा बन रहा था. जिसे रास्ते से हटाने के लिए यह योजना बनाई गई. अपने प्रेमी के सलाह पर ही इस निर्दयी माँ ने अपने बेटे को एसिड पिला दिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई.


इस बात की जानकारी मिलने के बाद लड़के की दादी माँ मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस बात की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बच्चे की माँ के प्रेमी की भी तलाश पुलिस पूरी ताकत से कर रही है.