ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं, मंदिर से बजरंगबली को ही चुरा ले गए शातिर चोर

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के शाहपुर गांव में एक मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Bihar Crime News
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान भी सुरक्षित नहीं है। दरअसल, शुक्रवार यानि 11 अप्रैल को देर रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित एक मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा को असामाजिक तत्व मंदिर से उठाकर ले गए है। वहीं, बदमाशों ने चोरी के दौरान मंदिर के पास ही लगे पुआल के ढेर में आग लगा दी। 


पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग भी की है। वहीं, मौके पर दो फायर कारतूस तथा तीन जिंदा कारतूस पुलिस की ओर से बरामद किए जाने की बात ग्रामीणों ने बताई है। पुलिस का कहना है कि यह घटना का कारण इस जमीन से जुड़ा दो पक्षों के बीच का विवाद है। पुलिस फायरिंग तथा कारतूस बरामद होने के बारे में बताने से बच रही है।


सूचना के मुताबिक, शाहपुर गांव में सड़क के किनारे एक सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने जन सहयोग से मंदिर का निर्माण किया है। पिछले वर्ष 14 सितंबर को यहां हुए भव्य आयोजन के साथ हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। गांव का एक पक्ष उक्त सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण से खुश नहीं था। वहीं, शुक्रवार की रात करीब 1:00 बजे चार से पांच बदमाशों ने पहुंचकर मंदिर के अंदर से प्रतिमा निकाल कर फरार हो गए। साथ ही पुआल के देर में फायरिंग कर आग लगा दिए। 


जानकारी मिलने पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन शुरू की। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश तथा तनाव का माहौल बना हुआ है। मंदिर की पुजारी वीरेंद्र भगत समेत गांव की डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने इस संबंध में लिखित आवेदन गोपालपुर थाने को दिया है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वहां कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जिसको लेकर न्यायालय से अतिक्रमण हटाने का आदेश भी हो चुका है। इस कारण विवाद उत्पन्न हुआ।


गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की देर रात मंदिर से मूर्ति चोरी करने और आगजनी के बाद फायरिंग मामले में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पर पहुंची थी। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट गई। पुलिस बल की तैनाती नहीं होने से गांव में कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बनी हुई है।