ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: स्कूल गए नाबालिग का दिनदहाड़े अपहरण, अपराधियों का मैसेज पढने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Bihar Crime News: घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर की है. यहां के मटिरिया स्कूल से 15 वर्षीय इम्तेयाज अली अपनी टीसी लेने आए थे.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है, जहाँ एक लड़के का अपहरण कर लिया गया है और अपराधियों द्वारा 10 लाख की फिरौती की मांग की गई है. साथ ही यह धमकी भी दी गई है कि अगर पैसे नहीं मिले या किसी को इस बारे में बताया तो बच्चे की जान से हाथ धो बैठोगी. इस मामले ने परिवार में हड़कंप मचा दिया है.


यह घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर की है. यहां के मटिरिया स्कूल से 15 वर्षीय इम्तेयाज अली अपनी टीसी लेने आए थे. वह मलदहिया पोखरिया के वार्ड नंबर 14 के निवासी थे. यह घटना शनिवार सुबह 10:30 बजे की बताई जाती है. अपराधियों ने अपहरण के बाद छात्र की माँ को मैसेज भेजा और फिरौती की मांग की. माँ ने बताया है कि करीब 9:30 बजे उनका बेटा घर से निकला था और आखिरी बात 1 घंटे बाद हुई थी जब लड़के ने बताया कि वह टीसी लेने स्कूल आया है.


परिवार के लोग इस घटना के बाद से दशहत में हैं और अपने लाडले को लेकर बेहद चिंतित भी. इस बारे में लड़के की माँ मिसरुन खातून ने पुलिस में आवेदन दिया है और अपने बेटे को सफलतापूर्वक वापस लाने की गुहार लगाईं है. माँ के मुताबिक़ शनिवार को लगभग ढाई बजे उनके फोन पर अपराधियों का मैसेज आया था जिसके बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.


अपराधियों ने मैसेज में धमकी देते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी भी तरह की कोई होशियारी दिखाई तो अपने बेटे को अंतिम बार देखोगी. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और परिजनों को यह आश्वासन दिया गया है कि लड़के की बरामदगी जल्द से जल्द हो जाएगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस घटना में आगे की चुनौती से प्रशासन कैसे निपटती है.