ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बेखौफ अपराधियों ने सो रहे व्यक्ति पर बरसाई गोलियां, घटना के बाद दहशत में स्थानीय लोग

Bihar Crime News: बिहार के बेगुसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ अपराधियों ने एक सो रहे व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी हैं, किसी के कुछ समझ पाने से पहले ही मौके से हुए फरार.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है. जहां, बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति पर सोए अवस्था में गोलियां बरसा दी हैं. बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति को तीन गोलियां लगी हैं. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उस व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 


यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिमि टोला वार्ड-11 की है। घायल व्यक्ति की पहचान सनहा पश्चिमी वार्ड-11 के रहने वाले सुरेश मालाकार के 40 वर्षीय पुत्र विकाश मालाकार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सभी लोग घर में सोए हुए थे। तभी बदमाशों ने पड़ोसी के छत के ऊपर से नीचे रूम के बरामदे पर पहुंच कर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरु कर दी। 


गोली की आवाज सुनते ही घर वालों की नींद खुली, जब तक कुछ समझ पाते तब तक में सभी अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता