ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: युवक का गला रेत सुनसान इलाके में फेंका, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मधुबनी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को नग्न अवस्था में गला रेत मरने के लिए फेंक दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में सकरी थाना अंतर्गत सकरी थाना से करीब 15 km दूर ग्राम रैयाम बलिया में सड़क किनारे सुनसान जगह पर एक पूर्णतया नग्न युवक को गला रेत कर गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में फेंक दिया गया है।


लोगों की नजर सुबह के करीब 6 बजे इस युवक पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी इस युवक को इलाज हेतु तत्काल रामशिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


अभी तक उक्त जख्मी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर काफी खून गिरा हुआ मिला है एवं गाड़ी के चक्के के निशान भी पाए गए हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि उक्त युवक को कहीं से लाकर यहां मरणासन्न  अवस्था में फेंक दिया गया है। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत होती है।


फिलहाल FSL टीम से संपर्क कर उन्हें घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए स्थानीय लोगों एवं आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा। बताते चलें कि जख्मी युवक की स्थिति चिंताजनक है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही।


मधुबनी, कुमार गौरव की रिपोर्ट