ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Crime News: हथियार दिखाकर फाइनेंस कर्मी से लूट, दिनदहाड़े हुई घटना के बाद खौफ में स्थानीय लोग

Bihar Crime News: मधुबनी की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अब आम लोग राह चलते भी सुरक्षित नहीं, बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े लूट की घटनाओं को अंजाम देते हुए प्रशासन को ठेंगा दिखाने का काम कर रहे.

Bihar Crime News
लूट के बाद कार्रवाई करती पुलिस
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. खबर है कि एक फाइनेंस कर्मी से हथियार दिखाकर उसकी बाइक छीन ली गई है. यह घटना सोइली पुल व बनकट्टा के बीच मुख्य सड़क पर हुई है. मिली जानकारी के अनुसार शिवहर जिला निवासी मनीष कुमार फ्यूजन फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है.


इससे पहले वह सीतामढ़ी में कार्यरत थे, हाल में ही मधुबनी में उनकी ड्यूटी लगी थी. जिसको लेकर आज वह अपने जिले शिवहर से मधुबनी के लिए निकले थे. इसी क्रम में बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोइली पुल व बनकट्टा के बीच मुख्य सड़क पर बाइक सवार 3 नकाबपोश अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनकी बाइक छीन ली. पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने बताया कि अपराधी TVS बाइक पर सवार थे.


फाइनेंस कर्मी से उसकी बाइक छीनने के बाद सभी अपराधी बेनीपट्टी की तरफ भाग निकले. जिसके बाद फाइनेंस कर्मी मनीष कुमार ने तत्काल इसकी सूचना मधुबनी में अपने ऑफिस को दी. जहां से फिर डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी.


घटनास्थल से लेकर बेनीपट्टी तक पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है. इस बीच फ्यूजन फाइनेंस, मधुबनी के प्रबंधक व कर्मी भी बेनीपट्टी पहुंचे. फिलहाल पुलिस पीड़ित फाइनेंस कर्मी से आवेदन लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की प्रक्रिया में लगी हुई है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.


बताते चलें कि प्रदेश में आजकल इन बेखौफ अपराधियों का तांडव कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है. पुलिस कई मामलों में इन अपराधियों को गिरफ्तार तो कर लेती है मगर इसके बावजूद भी ऐसी घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही, मानों अपराधियों के मन में प्रशासन का जरा सा भी खौफ ना हो. इस घटना के बाद अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी मामले का खुलासा कर आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले पाती है.


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट