ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर

Bihar Crime News: इस बार बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा एक कार सवार को शिकार बनाया गया है। खबर के अनुसार अपराधियों ने उनसे 5 लाख रुपए लूट लिए हैं। वह अपनी बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर वापस घाट जा रहे थे।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में कार सवार से पिस्टल की नोक पर बेखौफ अपाचे सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े 5 लाख रुपए के लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मोहम्मद अंजार की बहन की जून में 11 तारीख को शादी है जिसके लिए वह कर्ज लेकर रहिका से अपने घर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकीनगर जा रहा था।


उसी दौरान तकरीबन 10:30 बजे में  कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही बासोपट्टी मुख्य मार्ग में राढ पुल पर अपाचे बाईक सवार अपराधियों ने कार रुकवा कर, युवक के कनपट्टी में पिस्टल सटाकर कार की सीट के नीचे रखे 5 लाख रुपए निकाल कर चलते बने।


पीड़ित  युवक  मोहम्मद अंजार ने बताया कि घटना के वक्त आसपास के ग्रामीण भी मौजूद थे लेकिन पिस्टल देखने के बाद डर से किसी ने भी अपराधियों को नहीं टोका जिस कारण अपराधी आराम से निकल भागे।


युवक ने घटना को लेकर कलुआही थाना को इसकी सूचना दी है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस घटना की छानबीन कर रही। 


कुमार गौरव की रिपोर्ट